देवल संवाददाता, मऊ। प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा मऊ में रोजगार मेला (फी कैम्पस प्लेसमेंट) का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मारूती सुजकी मोर्टस (विजन इण्डिया) अहमदाबाद गुजरात द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेला के शुभारम्भवरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योती सिंह द्वारा किया गया। रोजगार मेले में कुल 518 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 220 लाभार्थियों को साक्षात्कार सुमीत जाला एच०आर० के माध्यम से चयन किया गया। प्रधानाचार्य अरूण यादव द्वारा बताया गया कि शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार लाभार्थी प्रत्येक माह रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार से जुड सकाता है। रोजगार प्रभारी योगेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि सपने आपके,प्रयास हमारा रोजगार से जोड़ने का संकल्प हमारा" इसी के कम में प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयेजन किया जा रहा है लाभार्थी संस्थान से सम्पर्क कर रोजगार से जुड सकता है।उक्त कार्यक्रम में योगेन्द्र यादव रोजगार प्रभारी,राजीव सिंह,कुन्दन सिंह,पुनीत सिंह कुलदीप चौधरी अमित सिंह, अभिषेक शर्मा,गोपाल दुबे,रमेश यादव,सतेन्द्र सिंह,प्रहलाद यादव आर्यन्त यादव,प्रकाश वर्मा,शिवकुमार गौतम, राजकुमार विकास, सरीता सायमा इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
