देवल संवाददाता, आजमगढ़। श्री सांगवेद महाविद्धालय,हनुमानगढ़ी,अनंतपुरा कटरा,आजमगढ़ जो की 150 से 200 वर्ष पुराना ऐतिहासिक खिरनी का पेड़ था जो की कल के आंधी तुफान मे धराशायी हो गया और संस्कृत विद्धालय पर गिर गया है ,जिससे विद्धालय मे बहुत ही नुकसान हो गया,जिसके कारण वहां अब पठन पाठन भी अवरूध हो गया और कर्मचारीयों द़ारा वहां अब बैठना भी खतरे से खाली नही है,जिसकी सूचना जिला विद्धालय निरीक्षक को प्राचार्य द़ारा दे दी गयी है संस्कृत विद्धालय जिसकी नीव सन 1850 मे रखी गई थी,जिसका रजीस्ट्रेशन सन 1929 मे हुआ था,और सन 1940-42 मे विद्धालय को आचार्य पर्यत्न की मान्यता श्री संपुर्णानन्द विश्वविद्धालय से प्राप्त हुई थी,जिसके बाद आज तक अनवरत विद्धालय अस्तित्व मे है।जिस विद्धालय से बहुत से छात्र पढ़लिखकर कहीं न कहीं उच्च पदस्थ भी हैं, जहां आज भी पठन पाठन का कार्य होता आ रहा है ,विद्धालय मे आज भी पांच कर्मचारी नियुक्त है।पेड़ के गिरने की वजह से विद्धालय परिसर मे आना जाना भी अवरूद्ध हो गया है।वहां जाना अभी खतरे से खाली नहीं है।
