देवल संवाददाता, मऊ। वैश्विक स्तर पर अपने प्रभावी व्यक्तित्व की छाप छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का अपने क्षेत्र से बहुत ही गहरा लगाव था। अपने पैतृक गांव में बड़े चिकित्सालय की नींव रखा। वर्षों तक बंद रहने वाले इस चिकित्सालय को शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम उनके सपनों को आकार दिया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ ही जनरल मेडिसीन, गाइनी,बाल रोग,नेत्र रोग, डायलिसिस,सर्जरी जैसे विभाग क्रियाशील हो गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके सपने को बोने लिए हम प्रतिबद्व है। संस्थान निदेशक,प्रसिद्व चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार बुधवार को जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी पर व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वह बोल रहे थे।
मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने कहा कि आर्थिक रुप से पिछड़े इस क्षेत्र में जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल के माध्यम से बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर सर्वोत्तम उपचार किया जा रहा है। शिविर में 19 लोगों के आंखों का निःशुल्क आपरेशन करने के साथ ही 84 लोगों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान स्माईल टेªन संस्था द्वारा कटे होंठ व तालु सहित त्वचा रोगियों की जांच की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह,गुणवत्ता प्रबंधक सुष्मिता सिंह,डाॅ एसपी सिंह,डाॅ मालविका राय,
