देवल संवाददाता, मऊ।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे द्वारा मेसर्स जनपदीय ड्रग वेयर हाउस, यूपीएमएससीएल (UPMSCL) द्वारा संचालित बघली पिजरा,मऊ का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न औषधियों के कुल 10 नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए। मौके पर प्रभारी फार्मासिस्ट अजय कुमार पाण्डेय उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान भंडारित औषधियों के रख-रखाव एवं भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा उन्हें औषधियों का भंडारण निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण आख्या को आवश्यक कार्रवाई हेतु औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय),आजमगढ़ मंडल,आजमगढ़ को प्रेषित कर दिया गया है। साथ ही,संग्रहित नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही।
