देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, चांदी की पायल तथा पीड़िता के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को प्रवीण उर्फ बल्ली (26 वर्ष) पुत्र पतिराम गोंड, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा (मूल निवासी ग्राम कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ) को चिल्ड्रेन पार्क ओबरा के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि
30 जुलाई को लाजो पत्नी स्वर्गीय राजा, निवासी सेक्टर-04, ओबरा ने थाना ओबरा में तहरीर देकर बताया कि देर रात अज्ञात चोर ने घर की दीवार तोड़कर प्रवेश किया और ₹3,500 नकद तथा एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
बरामद सामान
₹3,000 नकद
एक जोड़ी चांदी की पायल
पीड़िता के नाम का आधार कार्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा), हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल, कांस्टेबल राहुल श्रीवास एवं कांस्टेबल जय सिंह शामिल रहे।
