देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, देवरिया निवासी एवं वर्तमान में चोपन क्षेत्र में रह रहे दीपक कुमार वर्मा से आरोपियों ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 8 से 10 प्रतिशत लाभ का लालच देकर 10 लाख 70 हजार रुपए की साइबर ठगी की थी। मामले में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। विवेचना में कई अन्य पीड़ितों, जिनमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। ठगी के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 30 जून 2026 की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान, मो. दानिश, अरशद सिद्दीकी और तुफैल खान (सभी निवासी लखनऊ) के रूप में हुई है।
.jpeg)