देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त, चेकिंग अभियान तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण किया।
रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित चेकिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कराई। विशेष रूप से मालवाहक एवं भारी वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताओं की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा रात्रि गश्त को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति या सूचना पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। रात्रि निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में विशेष सक्रियता देखने को मिली।
.jpg)