देवल, ब्यूरो चीफ,अनपरा, सोनभद्र। नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन रविवार देर रात अनपरा कॉलोनी बस स्टैंड पर आयोजित प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता उदय नारायण सिंह ने तथा संचालन प्रशांत उपाध्याय ने किया।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को समय से शुरू करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। नई कार्यकारिणी में मृदुरंजन श्रीवास्तव को अध्यक्ष, सुजीत सोनी को सचिव तथा उदय नारायण सिंह को प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विष्णु देव झा एवं शिव प्रकाश उर्फ श्री को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। समिति के कोषाध्यक्ष पद पर बिदेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद पर अविनाश सिंह तथा संयुक्त सचिव पद पर प्रशांत उपाध्याय का चयन किया गया। बैठक में समिति के संरक्षक, मार्गदर्शक मंडल, उपाध्यक्ष, उप सचिव, सांस्कृतिक प्रभारी, मीडिया प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन
की एकता और समर्पण के साथ आगामी दुर्गा पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मृदुरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि समिति वर्षों से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक के अंत में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आहवान किया गया।
.jpg)