देवल संवाददाता, आजमगढ़ । दिनांक 25 जून 2026 सायं इंडियन प्रेस एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को आराजीबाग स्थित श्रीकृष्ण पाठशाला में लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में इंडियन प्रेस एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, संयोजक दीनू उपाध्याय, जिला अध्यक्ष मसूद अंसारी, गोविंद दुबे, डॉ. सुमित सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धांजली अर्पित कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की वहीं
वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ कोचिंग अग्निकांड अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मासूम छात्र-छात्राओं की असमय मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना से सबक लेते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दिवंगत आत्माओं को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की।
इस अवसर पर संजय दुबे, अनिल तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, गणेश त्रिपाठी, ज्ञानू सिंह, ताल्हा, चित्रांशु, संजय राय, दीपक कुमार, आशीष श्रीवास्तव, अफसर, राजा खान, शाहबाज खान, असगर जमाल, अबरार, शकील अहमद खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
