देवल, ब्यूरो चीफ,बीना, सोनभद्र। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को शक्तिनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनिरीक्षक राम बच्चन यादव ने की।
बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अराजक तत्वों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। उपनिरीक्षक राम बच्चन यादव ने कहा कि मोहर्रम सहित सभी पर्व पारंपरिक तरीके से ही मनाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मोहर्रम के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा सकेगा। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, कांस्टेबल उमेश गौतम, ग्राम प्रधान अविनाश भारती, किस्मत अली, बादल हुसैन, शहजाद हुसैन, अली अहमद, मुख्तार अली, खुर्शीद आलम, मुमताज खान, वीरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.jpg)