देवल संवाददाता, कोपागंज। कोपागंज विकास खंड के काछी कला गांव की सफाई व्यवस्था एक सफाई कर्मी के भरोसे चल रहा है। जिसके चलते गांव में जगह जगह गन्दगी फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह जगह कुंडे का ढेर पड़ा है। वही नालियों की सफाई नहीं होने से जाम पड़ी हुई है । शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। राज्य सरकार द्वारा गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रत्येक राजस्व गांवों में सफाई कर्मियों को तैनात किया है। लेकिन किसी गांवों में सफाई कर्मियों की संख्या दो तो कही एक होने से सफाई व्यवस्था सिर्फ राम भरोसे ही चल रही है। जिसके चलते ब्लाक के कई गांवों के स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़ा कर दिया है।कोपागंज विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जो 17 पूरवो में विभाजित काछी कला गांव में केवल एक सफाई कर्मी के भरोसे गांव की सफाई चल रहा है। जिससे गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गांव की हर गली या सार्वजनिक स्थल ही नहीं बल्कि मुख्य सड़क किनारे कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। गांव निवासनी मीना देवी ने बताया कि प्रधान से शिकायत करने के वर्ष बाद सफाई कर्मी आया तो जरूर लेकिन आधी अधुरी नालियां साफ कर वापस चला गया। राम करन चौहान ने बताया कि हमारे पूरवे में जगह-जगह गन्दगी फैली हुई है। सफाई कर्मी कभी आता ही नहीं। कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
