कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की आँड़ में जहांँगीरगंज पुलिस द्वारा अपनायी जा रही अमानवीय और मनमानी कार्यप्रणाली से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है!एक ओर कर्तव्य निर्वहन कर रहे पत्रकार एसएन त्रिपाठी की चलती बाइक के पीछे से नरियाँव बावली चौक के निकट फोटो खींचकर अचानक चालान कर दिया जाता है!वहीं दूसरी ओर बरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी के घर मेडिकल इमर्जेंसी में दवा लेने बाजार गए उनके पुत्र के पल भर के लिए सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहन का चालान कर दिया जाना बेहद निंदनीय है!यह कार्रवाई सुरक्षा और नियम पालन नहीं बल्कि आर्थिक उत्पीड़न का स्पष्ट उदाहरण है!इस प्रकार की त्रुटिपूर्ण और संवेदनहीन कार्यप्रणाली से जिम्मेदार नागरिकों और मीडिया कर्मियों का मनोबल गिरा है!जबकि जहांँगीरगंज पुलिस की मानें तो यहांँ जो भी चालान की अब तक कार्रवाई की गयी है वह नियम पालन के तहत ही है!
