देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज ब्लाक के इंदारा बाजार में शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह'विक्की द्वारा नि:शूल्क प्याऊ का स्टाल लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में घोसी पूर्व विधायक विजय राजभर व विशिष्ट अतिथि दुर्गविजय राय रहे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना भी की गई।हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह'विक्की ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के मुखिया और हम लोगो के परम पूज्य योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में आने जाने वाले राहगीरों को पानी पीने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसलिए नि:शूल्क प्याऊ,पौधारोपण और अनाथालय में फल वितरण का आयोजन किया गया। नि: शूल्क प्याऊ का उद्घाटन घोसी पूर्व विधायक विजय राजभर व योगी सेवक अभिषेक सिंह' विक्की ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक सिंह'विक्की,राघवेंद्र प्रताप सिंह बघेल,अभय सिंह,विवेक सिंह,मनीष पांडेय,अजय राय,बब्लू शाही,दिब्यांक मिश्रा,रोहित,चंदन गुप्ता,अमित सिंह आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
