देवल संवाददाता, मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 54 वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज,कसारा में भर्ती 273 मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मनीष राय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है। कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जीवन को जनसेवा,राष्ट्रसेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया है। एक संत के रूप में उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाया और एक जननेता के रूप में प्रदेश के विकास, सुशासन,कानून व्यवस्था तथा गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। गरीबों,किसानों,महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। निदेशक डॉ. मनीष राय ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर खाद्य सामग्री एवं फल वितरण का यह कार्यक्रम सेवा और मानवता की भावना का प्रतीक है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही किसी भी जन्मदिवस को सार्थक बनाने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी को उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें,ताकि वे प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।खाद्य सामग्री और फल वितरण कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक,स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पांडेय,डिंपल जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
