कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । शुक्रवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के नेतृत्व में बृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। भाजपा सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम के चलाई जा रही थीम को सार्थक करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष सदाबृक्ष राजभर , नगर पंचायत सभासदों व स्थानीय कई संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने मौजूद नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ,सभासदों एवं कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं सतत् विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा, स्वस्थ वातावरण के साथ प्राकृतिक संतुलन एवं गोवंश के सुखद वातावरण को तैयार करने के लिए हर नागरिक को एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने में अपना योगदान करना चाहिए। इस दौरान सभासद मायाराम, प्रदीप कुमार, लालमन रावत, मोनू निषाद ,सुभाष निषाद, सूर्य लाल उपाध्याय, दस्तगीर अहमद, नगर पंचायत कार्यालय की लिपिक अभिषेक यादव कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया बृहद जागरूकता अभियान
जून 05, 2026
0
Tags
