देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना अंतर्गत नगर पंचायत अदरी बाजार वार्ड नंबर 6 में बंद कमरे में एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखकर लग रहा है कि अधेड़ की मौत दो से तीन दिन पहले ही हो चुकी थी।अदरी बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी श्रीनाथ विश्वकर्मा 46 वर्षीय की शव मंगलवार की शाम बंद कमरे में मिला। शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई।आसपास के लोगो ने बताया कि इनके घर के पास बहुत तेज बदबू कर रहा था। तब सूचना पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बेडरूम में श्रीनाथ का शव पड़ा था। घर में से बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव को देखकर लग रहा है कि अधेड़ की मौत दो से तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। इनकी पत्नी की मौत एक वर्ष पहले ही हो चुकी थी। एक छोटी लड़की है जो अपने मौसी के यहां रहती है। मौके पर चौकी प्रभारी राजकमल सहित फोरेंसिक टीम पहुकर छानबीन करने में जुट गए।
