रौनापार, आजमगढ़।दिनांक 04.04.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 86/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस तथा 5(J)(2)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
उ0नि0 गुलाब यादव मय हमराह द्वारा दिनांक 04.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील पासवान पुत्र जगपत पासवान निवासी ओढ़रा सलेमपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर हाजीपुर बाजार से समय करीब 06:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
