बरदह, आजमगढ। दिनांक 03.06.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 196/26 धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अंकित यादव पुत्र मनोज यादव निवासी ग्राम कुडिहर, पोस्ट गोड़हरा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 3/4 पाक्सो एक्ट को संशोधित करते हुए धारा 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। दिनांक 04.06.2026 को उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित यादव पुत्र मनोज यादव निवासी ग्राम कुडिहर, पोस्ट गोड़हरा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को चौकी मोड़ क्षेत्र से समय करीब 07:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
