कप्तानगंज। 03.06.2026 को थाना कप्तानगंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 123, 70(2), 137(2), 351(3), 352 बीएनएस एवं 5(G), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम कादीपुर खुदकस्त थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 03.06.2026 को कोईनहां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
