देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) वाराणसी आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर नगर पंचायत लालगंज के त्रिवेणी ट्रामा सेंटर के समीप वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया अन्य तीन बाल बाल बच्चे। बरदह थाना के ठेकमा निवासी अजय यादव 32 वर्ष पुत्र भीमा प्रसाद यादव अपनी बहन की विदाई कराने अपने पड़ोसी सोनू गुप्ता 28 वर्ष के साथ सुबह जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बरैक्षावीर गजहरा गांव गये थे बुधवार की दोपहर अजय यादव अपनी बहन सुनैना 25 वर्ष की विदाई कराकर ठेकमा ले जा रहा था। साथ एक वर्ष की बच्ची रिद्धी यादव चारो स्वीफ्ट कार से ठेकमा जा रहे थे वाराणासी आजमगढ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाजार त्रिवेणी ट्रामा सिटी सेण्टर के समीप गाडी अनियत्रित होकर बाये तरफ खाई मे जा गिरी। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर चारों को बाहर निकाल जिसमें घायल ड्राइवर अजय यादव को तत्काल सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
