देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) वाराणसी आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के चेवार रुद्रपुर पेट्रोल पंप तिराहे पर रोड पार करते मोटर साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा मोटर साइकिल सवार गंभीररूप से हुआ घायल। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 को दी तत्काल 108 ने सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए किया गया रेफर। बता दे कि देवगांव कोतवाली के चेवार गोवर्धनपुर निवासी दीपक 22 वर्ष मजदूरी का कार्य कर सायं अपने घर जा रहा था कि चेवार रुद्रपुर पेट्रोल पम्प तिराहा पर सड़क पार करते समय ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमे बाइक ट्रक के नीचे चली गयी। बाइक सवार दीपक गम्भीररूप से घायल हो गया स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से घायल को सौ सैय्या सयूक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेण्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।