कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग कमेटी के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अवसाद, एंजायटी, डिसोसिएटिव डिसऑर्डर एवं अन्य मानसिक विकारों के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवसाद किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है तथा इसका उपचार चिकित्सा, काउंसलिंग (साइकोथेरेपी) एवं जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के माध्यम से संभव है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को मानसिक तनाव की पहचान, समय पर सहायता प्राप्त करने तथा आत्महत्या की रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग, व्यवहारिक समस्याओं तथा बदलती जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों पर संवाद किया गया। योग, ध्यान (मेडिटेशन), सकारात्मक सोच एवं काउंसलिंग को मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ करने के प्रभावी उपायों के रूप में बताया गया।कार्यक्रम के दौरान डिप्रेशन, एंजायटी, तनाव प्रबंधन एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को मानसिक रोगों के लक्षणों, कारणों एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे तथा विषय के प्रति विशेष रुचि एवं जागरूकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अम्बेडकर नगर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही एमबीबीएस के छात्र भी उपस्थित रहे। फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग से डॉ. आशीष यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कुसुमलता, बीना, उर्मिला, मिथिलेश कुमारी एवं अनीता देवी तथा नर्सिंग ऑफिसर सविता मौर्य, चंदा एवं अलमारा कार्यक्रम में शामिल रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में टीचर्स एसोसिएशन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में काउंसलर विनोद कनौजिया, स्टाफ नर्स अनुराग त्रिपाठी, डाटा मैनेजर स्वीटी शर्मा, आउटसोर्सिंग कर्मचारी सुरेश तथा एल.टी.-1 हाल से हिमांचल एवं राजित राम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
