कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जिले के टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के मैपुर गांव में कल रात्रि भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने दो पूरे मकानों को जलाकर राख कर दिया, जबकि पांच परिवार बुरी तरह प्रभावित हो गए। गैस सिलेंडर फटने से काफी भारी नुकसान हुआ। स्थानीय प्रशासन की त्वरित मदद से रात्रि में ही आग पर काबू पा लिया गया।आज प्रातः भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों का हाल-चाल जाना, उनका कुशलक्षेम पूछा और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कपिल देव वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से पीड़ितों को पूरा प्रशासनिक सहयोग मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।घटना स्थल पर उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधनी वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष रामजनम वर्मा,भाजपा नेत्री ज्योति सिंह,सर्वेश गुप्ता,दिवाकर पटेल ग्राम सभा प्रधान एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।विशेष रूप से दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं, जिससे इन परिवारों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत, मुआवजा और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।
अम्बेडकरनगर के टाण्डा में भीषण आग: दो मकान जलकर राख, पांच परिवार हुए प्रभावित
जून 11, 2026
0
Tags
