कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बुधवार सुबह जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग पर मारुति सुजुकी एजेंसी के बगल में एक गोवंश चोटिल अवस्था में मिला। मामले में समाजसेवी अमित गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत नगरपालिका गौशाला प्रभारी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रात के समय उक्त स्थान पर कोई गोवंश नहीं था, लेकिन सुबह मंदिर से लौटते समय उनकी नजर सड़क किनारे घायल गोवंश पर पड़ी। माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विकाश कुमार निषाद ने डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद कुमार यादव और 1962 हेल्पलाइन को मामले से अवगत कराया, डॉ. जितेंद्र सिंह और सहायक अंबुज सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गौवंश का इलाज शुरू किया। नगरपालिका गौशाला प्रभारी प्रेम सागर की उपस्थिति में उपचार होने के बाद गौवंश को गौशाला भेज दिया गया।इस अवसर पर आकाश अग्रहरि समेत मौजूद रहे.
