कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के बेहद करीब संचालित शराब का ठेका अब बड़े हादसे की वजह बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके से शराब खरीदने के बाद नशे में धुत लोग रेलवे ट्रैक के आसपास ही पड़े रहते हैं, कई बार तो शराबी सीधे रेलवे लाइन पर ही सो जाते हैं।
रेलवे फाटक संख्या 74 S P L पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता से अब तक कई संभावित हादसे टल चुके हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो किसी भी दिन बड़ा रेल हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों के अनुसार शराब का ठेका भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों से पर्याप्त दूरी पर होना चाहिए, लेकिन यहां ठेका रेलवे लाइन से लगभग 20 मीटर के अंदर संचालित हो रहा है।
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और आबकारी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द कार्रवाई कर ठेका हटाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
“रेलवे लाइन के पास शराब ठेका, हादसे का खतरा”
