देवल संवाददाता, इन्दारा।इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4सी स्पेशल में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजकर 34 मिनट पर तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। इसके बाद गेटमैन राहुल पति त्रिपाठी ने चालक सहित ई रिक्शा को रोककर आरपीएफ को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर गाड़ी व चालक को कब्जे में ले लिया।कोपागंज थाना के बेचू प्रसाद गुप्ता निवासी इंदारा गांव ने इंदारा रेलवे मार्ग पर सोमवार को रेलवे क्रासिंग को ट्रेन नम्बर 15008 कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर की तरफ से वाराणसी के तरफ जाने के लिए केबिन मैन ने गेट बंद कर रहा था कि इसी बीच अदरी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने फाटक बंद होने से ई रिक्शा को निकालने का प्रयास किया। जिस समय वह फाटक पर पहुंचा तो उसकी फाटक की टक्कर हो गई। 4सी स्पेशल फाटक के बंद होने पर तेज रफ्तार से निकलने की कोशिश की लेकिन जाते जाते रेल फाटक बंद हो गया और ई रिक्शा फाटक से टकरा गया। इसके चलते फाटक टूट गया। इससे सड़क मार्ग पर जाम लग गया। आनन फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुँच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने तीन घंटे बड़ी मशक्कत के बाद गेट बनाया गया। गेटमैन ने तुरन्त सूचना देकर आरपीएफ पुलिस को बुला लिया। मौके पर आरपीएफ कास्टेबल राजीव सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने ई रिक्शा को चालक सहित कब्जे में ले लिया। ई रिक्शा पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई किया गया।
