देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना अन्तर्गत महुआर गांव रेलवे लाइन से सौ मीटर की दूरी पर पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव महुआर गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के समीप एक अज्ञात अधेड़ का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाऊस में रखा गया है।संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला अधेड़,आत्महत्या की आशंका सोमवार की शाम लगभग 6 बजे महुआर गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के समीप एक पेड़ पर 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव गले में गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह,एसओ कोपागंज रविन्द्रनाथ राय,फोरेंसिस टीम सहित पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसके शिनाख्त का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस में शव को जिला अस्पताल मर्चरी हाऊस भेजवाया। घटना की छानबीन शुरू कर दी। सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि रेलवे लाइन से सौ मीटर पर 50 वर्षीय शव मिला है। ग्रामीणों ने अधेड़ का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी गई थी। जांच पड़ताल के बाद शव को जिला अस्पताल मर्चरी हाऊस में भेजवा दिया गया है।
