देवल संवाददाता, इन्दारा। इंदारा स्टेशन रोड वार्ड चार अदरी नगर पंचायत निवासी शुभम कुमार का आईआईटी में चयन हुआ है। शुभम के चयन से पूरे नगर में खुशी का माहौल बना हुआ है।शुभम कुमार के पिता अनिल कुमार एक छोटी दुकान हैं और इसी के सहारे ही अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। अनिल कुमार ने बताया कि शुभम कुमार शुरूआत से ही पूरी मेहनत से पढ़ाई करता है। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा आईआईटी में चयनित होकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा। और आईआईटी में चयन होने से वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। बेटे ने मुकाम हासिल किया तो स्वजन के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। लोग घर पहुंचकर बच्चे सहित स्वजन को बधाई दे रहे है।
