देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय, समता और आरक्षण व्यवस्था का अग्रदूत बताते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए तथा सामाजिक समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शाहू जी महाराज के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समान अवसर की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम भरोसे सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष परमेश्वर दयाल, संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, बाबूलाल यादव, विनीत सरोज, परमेश्वर यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, सत्यम पांडे,
डॉ. के.डी. सिंह पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, विजय शंकर जायसवाल, संतोष चौहान, अतुल दुबे, रवि प्रकाश, उमेश, अभय, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
.jpg)