देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी के पास बेलन नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेत दिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नरोखर गांव निवासी मुन्ना उम्र 48 वर्ष अपने साथी बबुन्दर उम्र 50 वर्ष निवासी खचार के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबुन्दर का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक टेंपो से टक्कर की चर्चा होती रही, लेकिन घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका जता रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
.jpg)