श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। श्रीलंका की टीम ने बल्लेबाजी के दौरान मुकाबले में बनी रही। हालांकि, 49वें ओवर में अरशद खान के तीन विकेट के साथ इंडिया ए ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रनों का स्कोर बनाया था।
श्रीलंका की टीम 269 रनों पर ही सिमट गई और भारत ए ने मुकाबले को 8 रनों से अपने नाम कर लिया। ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में शानदार खेल दिखाया है और मैच में जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी में कमाल किया और शतक लगाया, जिसकी वजह से टीम इंडिया 277 के स्कोर तक पहुंच सकी।
