मिडिल ईस्ट इस वक्त बारूद के ऐसे ढेर पर बैठा है, जहां एक छोटी सी चिंगारी भी वैश्विक तबाही का सबब बन सकती है। इसी बीच सोमवार को इजरायल ने ईरान की संप्रभुता को तार-तार करते हुए उसके सीने पर भीषण हवाई हमला बोल दिया। इस आक्रामक प्रहार में ईरान की वायु सेना (एयर डिफेंस) के दो जवान मारे गए।
ईरानी सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बयान जारी कर बताया है कि सोमवार को हुए इजरायली हमले में मारे गए वायु सेना (एयर डिफेंस) के दो जवानों का मंगलवार को तेहरान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देश की रक्षा करते हुए दी जान
ईरानी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान सोमवार को देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा (एयर डिफेंस ड्यूटी) पर तैनात थे। इसी दौरान इजरायल की तरफ से किए गए हवाई हमले की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। ईरान की सेना ने इन जवानों की शहादत की पुष्टि करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मंगलवार को दी जाएगी अंतिम विदाई
ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार को एक भव्य शोक सभा और अंतिम संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के बड़े सैन्य अधिकारी, सरकारी प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होंगे, जहां दोनों शहीदों को अंतिम विदाई दी जाएगी।
