कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार करीब 12:00 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र कुमार (36) पुत्र जियाराम, निवासी ग्राम गौवहनिया बंधनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या, अपनी पत्नी सरिता (34) और पुत्र सत्यम (10) के साथ बाइक से अकबरपुर अस्पताल अपनी सास को देखने जा रहे थे।बताया जा रहा है कि वे जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास का हालचाल जानने के लिए निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे एक डीसीएम का चक्का पंचर होने के कारण वह सुबह से ही खड़ी थी। इसी दौरान सुरेन्द्र कुमार की बाइक पीछे से डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सरिता और पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पहले उपचार के लिए सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सरिता और उसके बेटे सत्यम की मौत इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में हो गयी। वहीं सुरेन्द्र कुमार के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि घायल सरिता का मायका खरगपुर में है।
