कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम में, जिला मंत्री पंकज वर्मा और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने जलालपुर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा संवाद किया। जनसंपर्क अभियान का संयोजन मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने किया। इस दौरान पंकज वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल देश के नवनिर्माण, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाला रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए प्रबुद्धजनों को पत्रक भेंट की।
नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक पहुंचाने में प्रबुद्धजनों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर अधिवक्ता संत प्रसाद पांडे, राम आसरे, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड, शक्ति केंद्र संयोजक शिवनाथ त्रिपाठी समेत मौजूद रहे।
