कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में सूचना विभाग में पंजीकृत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा नगर निकाय क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को इल्तिफ़ातगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमंत प्रकृति यादव ग्राम कनेक्शन म्यूजिकल ग्रुप एवं श्रीमंत शैलजा भारती सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा लोकगीत, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई गई।
