देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों, अभिलेखों एवं कार्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी पंजिकाओं, अभिलेखों और फाइलों के रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करते हुए अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने, आवश्यक रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव पुलिस कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होता है। पुलिस कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा कार्यालय के सभी अनुभागों में अनुशासन एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि कार्यालयी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
.jpg)