जिलाधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य, वजन निगरानी, पुष्टाहार वितरण एवं कुपोषण मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की मंशानुरूप स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार किए जाने हेतु बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित बच्चों के स्वास्थ्य, वजन निगरानी, पुष्टाहार वितरण एवं कुपोषण मुक्ति अभियान आदि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा बच्चों के वजन, स्वास्थ्य जाँच, पुष्टाहार वितरण, अति कुपोषित बच्चों को एन0आर0सी0 सन्दर्भन सम्बन्धित बिन्दुओं पर खराब प्रगति वाली परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं 03 दिवस के अन्दर प्रगति सुधारने हेतु निर्देश दिया गया।
03 दिवस में प्रगति ठीक न होने पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं ब्लाक को-ऑर्डिनेटर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा कर शीघ्र प्रगति ठीक कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0के0 सिंह, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका उपस्थित रहे।
