संगठित गौ-तस्करी गिरोह पर शिकंजा – अमेठी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवल संवाददाता, तहबरपुर, आजमगढ़। दिनांक 15.04.2025 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह मय हमराह को क्षेत्रभ्रमण के दौरान सूचना मिली कि ट्रक नं0 UP63 T8818 में पशु तस्करी कराया जा रहा है । इस सूचना पर मय पुलिस बल द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किमी 225.5 पर गौ-वंश से लदे ट्रक को रोका गया परन्तु उसमें बैठे व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने निकले, ट्रक से 20 राशि जिन्दा पशुओं को बरामद किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 80/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम बनाम 1. रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. आविद पुत्र स्व0 आसिक अली निवासी ग्राम तेतारपुर थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी के पंजीकृत किया गया व ट्रक नं0 UP 63T 8818 को अन्तर्गत धारा 207 MV Act सीज किया गया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों 1- अखिलेश कुमार पुत्र सुदामा निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर का नाम प्रकाश में आया ।
अभियुक्त रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौराना गिरफ्तार किया गया था ।
उपरोक्त गिरोह ने अपराधिक कृत करके आर्थिक भौतिक दुनियादी लाभ पाने के लिए अपराध करके लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न/सामान्य जन जीवन अस्त- व्यस्त किया है । इस गिरोह की सक्रियता जनपद स्तरीय है गिरोह के भय व दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति इस गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज/गवाही देने की हिम्मत नही कर पाता है । अभियुक्तों का गैंग चार्ट तैयार कर दिनांक 21.01.2026 को थानाध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट प्रेषित किया गया जिसका अनुमोदन जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 91/2026 धारा- 2(b)(xvii),3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 बनाम 1. रोहित यादव पुत्र बहादुर यादव ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. आविद पुत्र आसिक अली ग्राम तेतारपुर थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी 3. अखिलेश कुमार पुत्र सुदामा यादव ग्राम ताहिरपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर पंजीकृत किया गया । दिनांक 12.06.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार* के निर्देश में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकमदा उपोरक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आविद पुत्र आसिक अली ग्राम तेतारपुर थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी को बनहरा पुलिया बहद ग्राम बनहरा से समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
