देवल संवाददाता, महाराजगंज, आजमगढ़। दिनांक 09.06.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी देवारा त्रिपुरारपुर आइमा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया तथा महिला द्वारा विवाह के लिए कहने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। जिसके आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0- 135/2026 धारा 3(5), 69, 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज कुमार को मनोगा का पुरा तिराहा से समय करीब 06:30 बजे सुबह गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
