देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज के कस्बा में मंगलवार को मसीरपुर के सैकड़ो की संख्या में लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत उपकेंद्र तृतीय को मसीरपुर की विद्युत व्यवस्था को नगर से जोड़ने हेतु ज्ञापन दिया। यहां यह बता दे कि नगर सीमा विस्तारीकरण के 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक मसीरपुर की बिजली व्यवस्था नगर से नहीं जुड़ पाई विगत चार वर्षो में कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अधिकारियों को मसीरपुर को टाउन एरिया से जोड़ने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया तहसील दिवस में जिलाअधिकारी महोदय को भी अवगत कराया गया परंतु आज तक कोई समाधान नहीं हो सका रात्रि में अघोषित विद्युत कटौती के कारण इस भीषण गर्मी में जनता त्रस्त है स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति नगरी व्यवस्था से नहीं जोड़ी गई तो नगरवासी धरना देने के लिए बाध्य होंगे इसके जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारी स्वयं होंगे। इस अवसर पर धर्मराज सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, ओमकार कश्यप, नंदन, संदीप सिंह, सभासद कुंदन सिंह, विनोद सिंह ओम प्रकाश सिंह केडी राम आदि उपस्थित रहे।
