देवल संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़ ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आवास पर पहुंचकर संचिताश्री चौहान का माला,फूल व अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया । नगर पंचायत लालगंज के चन्द्रशेखर आजाद नगर (रेतवांचंद्रभानपुर) मे भाजपा प्रदेश मंत्री के आवास पर पहुंच कर पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू , पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सोनकर, भाजपा नेता केडी राम , यशवन्त साहू , संजय जायसवाल , कोषाध्यक्ष रजनीश जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रवीण मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल माला , अंग वस्त्र व राधा कृष्ण जी का चित्र भेट कर प्रदेश मंत्री को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ठाकुर सौरभ सिंह, विनय साहू, मनोज गुप्ता, सौरभ सिंह, नन्दन जायसवाल,चन्दन जायसवाल , सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर संचिताश्री चौहान का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
जून 30, 2026
0
Tags
