कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को समाजसेवी मित्रसेन यादव ने पहुंचाया अस्पताल। समाजसेवी की सभी लोगों ने किया सराहना।।
अम्बेडकरनगर,राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार आजमगढ़ जिले के महराजगंज ब्लाक अंतर्गत मलहपुरवा गांव निवासी गोविंद और प्रियांशु एवं जहांगीरगंज ब्लाक अंतर्गत रायपुर गांव निवासी रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में घायल सड़क के किनारे तड़प रहे थें इसी दौरान रास्ते से जा रहे मित्रसेन की ने रुककर घायलों की मदद किया। रामस्वरूप मजदूरी का काम करते हैं जो कि अपने घर से निकलकर काम पर जा रहे थें। वही प्रियांशु एवं गोविंद अतरौलिया से अपने घर मलहपुरवा वापस लौट रहे थे इसी दौरान दोनों बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई।
रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी मित्रसेन ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचवा कर प्राथमिक उपचार कराया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। समाजसेवी मित्रसेन के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
