देवल संवाददाता, मऊ। नगर पालिका परिषद द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 जून से 30 जून 2026 तक नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक लाभार्थी मेला स्थल पर आकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिन लाभार्थियों ने दूसरा ऋण का भुगतान पूरा कर लिया है या जिनका तीसरा ऋण संचालित है, वे क्रेडिट कार्ड हेतु भी आवेदन कर सकते हैं। महत्वपूर्णः इच्छुक लाभार्थी पालिका कार्यालय के सामान्य कार्यालय समय में (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) आकर आवेदन कर सकते हैं मेले में भारत सरकार की 8 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना,पीएम सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जनधन योजना,बीओएसडीबीएलयू के अंतर्गत पंजीकरण,प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,वन नेशन वन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, संपर्क व्यक्तिः मोहम्मद रिज़वान (डूडा मऊ) मोबाइल नंबरः 9151999413,मोअज़्ज़म यासिर (न०पा०प० मऊ) मोबाइल नंबरः 9151402040 नोटः सभी इच्छुक लाभार्थी आवश्यक दस्तावेज लेकर 30 जून 2026 तक नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पहुँचकर अपना आवेदन अवश्य करें।
