वही जब थाना अध्यक्ष कृष्ण बली सिंह से बात करना चाहा तो उन्होंने बताया कि 2 घंटे बाद में बात करना
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भीटी अंबेडकर नगर स्थानीय थाना क्षेत्र के चिउटी पारा ग्राम सभा में हर्ष सिंह उर्फ भोला सिंह के ऊपर फायरिंग के मामले में अभी तक पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिल पाया है स्स्थिति नाजुक बनी हुई है सिंटू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह एक माफियाकृत आदमी है जिसके मुर्गी फार्म पर अपराधियों का जमावड़ा लगता है और वहीं से अपराध शुरू होता है जिसके ऊपर कुछ भाजपा के नेताओं का हाथ है जिसके कारण लगातार वह बचता चला आ रहा है उसके ऊपर महरुआ भीटी में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं लेकिन वही पुलिस का दरबार करता रहता है जबकि हर्ष उर्फ भोला सिंह लखनऊ ट्रामा सेंटर में जीवन और मौत से जूझ रहा है ऑपरेशन से कई छर्रे निकले हैं उसके बावजूद भी अभी तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं ऐसी स्थिति में पीड़ित का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। सभी आरोप पीड़ित के कथना अनुसार।
