कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील प्रशासन एवं भाजपा नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम राहुल गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रेमधारी यादव ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की विधियाँ सिखाते हुए योग के महत्व को समझाया। महिला प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान तनावमुक्त जीवन तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
भाजपा नगर इकाई की ओर से कार्यक्रम का संयोजन आनंद मिश्र एवं सह-संयोजन विकास निषाद ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, तहसीलदार निखिलेश कुमार, बीडीओ दिनेश राम, बृजेश तिवारी, ईओ अरविंद कुमार, एकता गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपुजन वर्मा, संजीव मिश्र, केशव श्रीवास्तव, शाश्वत मिश्र, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, अरुण मिश्र, महेंद्र चौहान, दीपचंद सोनी, सोनू गौड़, विपिन पांडे, अनुज सोनकर, अजीत निषाद, विकास सोनकर, बबलू त्रिपाठी, आशीष सोनी, गोपाल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया तथा तहसील प्रशासन एवं भाजपा नगर इकाई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
