देवल संवाददाता, बूढ़नपुर स्थित उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज, कोयलसा की प्रबंध समिति का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को विद्यालय परिसर में 5थानो पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बेन बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। चुनाव में डॉ. निरंकार सिंह को उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज का प्रबंधक तथा रविंद्र सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं राजीव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. ओमप्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, विजय प्रताप नारायण सिंह, अभिषेक यस उत्कर्ष विनय सिंह जयप्रकाश यादव, विनय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक विकास, अनुशासन एवं छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
