देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील क्षेत्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज देवगांव आजमगढ़ से मात्र 50 मीटर की दूरी पर सरकारी ठेके के खुलने से नाराज महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं, स्थानीय लोगो ने रविवार को सैकड़ो की संख्या में शराब ठेका पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया और शराब की दुकान को बंद कराकर वही पर बैठ गई। महिलाओ का कहना था कि इस जगह पर शराब ठेका खुलने से स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों, महिलाओं आदि को आते जाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उपस्थित महिलाओ ने कहा कि हम लोग किसी भी हालत में शराब ठेका को नहीं खुलने देंगे। उसका हम घोर विरोध करते हैं। बता दें की पहले भी उप जिलाधिकारी लालगंज नंदनी शाह के यहां जाकर अगेहता की महिलाओ ने प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर उप जिलाधिकारी ने कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय को मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर आदेशित किया गया था उपस्थित प्रदर्शन कारियो मे अजय, निखिल, रोशन यादव, रुदल यादव, राजू रावत, शांति, रीता, उर्मिला, गीता, चंपा, सुनीता, अन्य लोग उपस्थित रहे।