देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन गुरुवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो उठा। इस दौरान शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजन भी कराया गया।
वृंदावन से पधारी बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के महत्व से अवगत कराया। वहीं भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण एवं श्री राधे कृष्ण ने एक से बढ़कर एक भजन, गीत और गजल प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला आकर्षण का केंद्र रही। राधा-कृष्ण की मनोहारी लीलाओं का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी के निर्देशन में विराट रुद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य संपन्न कराया जा रहा है। प्रतिदिन शिव मंदिर में दूध एवं गंगाजल से रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से 251 दुर्लभजड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री द्वारा यज्ञ में आहुति दी जा रही है। साथ ही प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मौके पर मुख्य यजमान दिनेश, उषा देवी, रूपा गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, विमला देवी, शशि देवी, विजय सिंह, मनीष कुमार, कृति सागर, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरन मोदवाल आदि मौजूद रहे।
.jpg)