आमिर, देवल ब्यूरो ,मडियाहूं ।जौनपुर, 23 जून। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूँ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान थाना मड़ियाहूँ पर दर्ज मुकदमा संख्या 248/2026 में वांछित योगेश गौतम (27 वर्ष) पुत्र दयाशंकर गौतम निवासी बाबागंज मोकलपुर, थाना मड़ियाहूँ को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक योगेश गौतम एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट सहित विभिन्न अपराधों के कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
