देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित मुसही अंबेडकर पार्क चूर्क में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
बैठक में मिर्जापुर मंडल प्रभारी के निर्देशानुसार सोनू निगम को आजाद समाज पार्टी का सोनभद्र जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में मिर्जापुर मंडल प्रभारी एवं भाईचारा कमेटी के मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. ऋषि राज गौतम, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, केवल प्रसाद, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी रमाशंकर पटेल, हीरालाल, सोनू कुमार, अश्वनी कुमार, श्यामजीत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
.jpg)